फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case ordered against three including Pradhan in Rs 5.83 lakh scam

Gonda News: 5.83 लाख के घोटाले में प्रधान समेत तीन पर केस के आदेश

Sat, 04 Nov 2023 06:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Case ordered against three including Pradhan in Rs 5.83 lakh scam
इटियाथोक ब्लॉक के ग्राम दुल्हमपुर में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप डीएम ने शिकायत मिलने पर गठित की थी टीम, रिपोर्ट मिलने पर दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजेहना/गोंडा। इटियाथोक ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुल्हमपुर के ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक के खिलाफ मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा करने व शासकीय धन का दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने बीडीओ को आदेश दिया है। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में 583798.20 रुपये शासकीय धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।
जिले के इटियाथोक व धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूल्हमपुर के रहने वाले मनोज कुमार यादव ने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर डीएम की ओर से गठित टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में 5 लाख 83 हजार 798 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। जिस पर टीम ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम नेहा शर्मा ने इस मामले में ग्राम प्रधान ऊषा देवी वर्मा, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज मौर्य व तकनीकी सहायक दिनेशदत्त शुक्ला पर एफआईआर दर्ज कराए जाने का आदेश बीडीओ इटियाथोक को दिया है। साथ ही धनराशि वसूली का भी आदेश दिया है। जिसमें सभी आरोपियों पर एक लाख 94 हजार 599 रुपये 40 पैसे वसूली की धनराशि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम का आदेश मिलने के बाद शनिवार को बीडीओ इंद्रावती की ओर से धानेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed