फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on the sub inspector who raped the girl

मजहब छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले दरोगा पर केस

Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Case on the sub inspector who raped the girl
गोंडा। मजहब छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म करने, कई बार गर्भपात कराने और फिर शादी का दबाव बनाने पर जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी दरोगा के खिलाफ एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी दरोगा पहले नगर कोतवाली की पांडेय बाजार चौकी का प्रभारी रह चुका है। अब पुलिस लाइंस में उसकी तैनाती है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहनेे वाली युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पूर्व में नगर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा वसीम अहमद से दो साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान दरोगा ने अपना मजहब व नाम छिपाकर उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन

वसीम ने युवती को अपना नाम रिंकू शुक्ला बताया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरोगा शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई तो आरोपी शादी से पहले बच्चा होने पर बदनामी का हवाला देकर गर्भपात करा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जब उसने दरोगा पर शादी करने का दबाव बनाया तो 27 जून की रात 10 बजे आरोपी उसके घर आया और आइसक्रीम में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि हालत बिगड़ने पर पीड़िता को घरवालों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया दिया, जिससे उसकी जान बच गई।
पीड़िता के मुताबिक जब वह दरोगा की शिकायत करने नगर कोतवाली पहुंची तो पता चला कि रिंकू शुक्ला नहीं वह तो वसीम अहमद है। हकीकत जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद से उसने एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली में दरोगा के प्रभाव के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता एसपी ऑफिस गई, जहां एएसपी शिवराम से उसने पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने सीओ शिल्पा वर्मा व महिला थाना प्रभारी पूनम यादव को मामले की जांच सौंपी।
मामले में एसपी के आदेश पर मंगलवार को आरोपी दरोगा वसीम अहमद के खिलाफ नगर कोतवाली में दुष्कर्म, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पहले युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

मजहब छिपाकर युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा वसीम अहमद की 15 दिन पहले तक कटरा थाने में तैनाती थी। फिर तत्कालीन एसपी संतोष कुमार मिश्र ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस लाइंस से उसे क्यूआरटी में लगाया गया था। 13 दिन से वह क्यूआरटी में ड्यूटी कर रहा था। मामले में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने पर मंगलवार को आरोपी दरोगा ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। लोगों की मानें तो सोमवार को युवती ने पुलिस कार्यालय में एएसपी से मामले की शिकायत की थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी दरोगा वसीम अहमद नदारद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed