फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on five for fraudulently getting land deed

Gonda News: फर्जीवाड़ा करके भूमि बैनामा कराने में पांच पर केस

Fri, 02 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Case on five for fraudulently getting land deed
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने परसपुर के ग्राम बलमत्थर गांव में भूमि के फर्जीवाड़े के मामले में लक्ष्मी सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी सिंह का आरोप है कि ग्राम बलमत्थर में तीन अलग-अलग गाटा संख्या की भूमि भूमिधरी यशोदा देवी थीं। जिनकी मृत्यु के बाद भूमि वरासत से उनके इकलौते पुत्र बघेल सिंह के नाम दर्ज हुई और बघेल सिंह उस भूमि पर काबिज थे। मार्च 2009 में लक्ष्मी बैनामा कराकर इस भूमि पर काबिज हो गई। आरोप है कि छलकपट, धोखा व षड्यंत्र करके उसकी भूमि का एक महिला को नेपाल सिंह की पुत्री साबित करते हुए फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया। नवंबर 22 में फर्जी दस्तावेज से उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जाने लगा। विरोध पर उसके घर में घुसकर मारपीट की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सरला सिंह व अमरनाथ सिंह निवासी महनौरा, जिला उन्नाव, बेबी सिंह निवासी ग्राम बलमत्थर, गिरजाशंकर सिंह व वेद रतन सिंह निवासी ग्राम कमालपुर करनैलगंज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed