फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   case on against Bajaj sugar mill trusti

बजाज चीनी मिल ट्स्टी खिलाफ केस दर्ज

Mon, 02 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 02 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
case on against Bajaj sugar mill trusti
चीनी मिल
बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी के खिलाफ सोमवार को 62.63 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में उतरौला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। डीएम के आदेश पर गन्ना समिति उतरौला के विशेष सचिव ने केस दर्ज कराया है। बजाज चीनी मिल क्षेत्र के करीब 30 हजार किसानों का गन्ना मूल्य अभी तक दबाए बैठी है। 
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा के पेराई सत्र 2015-16 की डीएम प्रीति शुक्ला ने 30 अप्रैल को कैंप कार्यालय में बैठक कर भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने डीएम को बताया कि बजाज चीनी मिल ने पेराई सत्र 2015-16 में क्षेत्र के करीब 30 हजार किसानों का 45.49 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था।
विज्ञापन


किसानों को गन्ना समिति बलरामपुर एवं उतरौला के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित दर से 124 करोड़ सात लाख 78 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान करना था। बाद में शासन स्तर से 230 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 104 करोड़ 52 लाख 88 हजार रुपये का भुगतान 14 दिन के अंदर करने का निर्देश दिया गया। मिल ने बीती 25 फरवरी को गन्ने की खरीद बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल तक मात्र 41 करोड़ 89 लाख 94 हजार रुपये का ही भुगतान किया। गन्ना आयुक्त एवं मंडलायुक्त ने बजाज चीनी मिल के अध्याशी को 19 दिसंबर 2015, दो और 19 जनवरी, तीन व 20 फरवरी और डीएम के स्तर से 18 फरवरी व 31 मार्च को नोटिस जारी कर समय से गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान कराने का कड़ा निर्देश दिया गया।

कई बार निर्देश के बावजूद बजाज चीनी मिल ने 62 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपये किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया। किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में अध्याशी के खिलाफ डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश किया।

डीएम के आदेश पर किसानों के साथ धोखाधड़ी एवं आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी साकेत बंसल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गन्ना समिति उतरौला के विशेष सचिव दिनेश चंद्र लाल को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।

डीएम के निर्देश पर गन्ना समिति उतरौला के विशेेेष सचिव ने उतरौला कोतवाली में सोमवार को केस दर्ज करा दिया है। केस दर्ज कराने के बाद डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने का निर्देश दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल का शीरा व चीनी अभिरक्षा में लेकर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा। 


पेराई सत्र 2014-15 में भी बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने लेटलतीफ भुगतान किया था। किसानों के गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न करने के आरोप में मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की गई थी और चीनी व शीरा बेचकर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed