{"_id":"5f9aef788ebc3e9bf733c663","slug":"case-on-a-woman-who-has-made-a-false-complaint-of-kidnapping-gonda-news-lko5476497176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की झूठी शिकायत करने वाली महिला पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की झूठी शिकायत करने वाली महिला पर केस
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। रंजिश में विपक्षी को फंसाने के लिए एक महिला ने अपने बेटों के अपहरण की झूठी शिकायत अधिकारियों से कर दी। मगर उसके दोनों बेटे अपने घर में ही मौजूद मिले। पुलिस ने अपहरण की झूठी शिकायत करने के आरोप में महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रज्जनपुर के इच्छा पुरवा में 20 दिन पूर्व कैलाश पुत्र भगवतदास व बेचन पुत्र बद्री के बीच विवाद हो गया था। बेचन ने अपने पुत्र जीवनलाल व हीरालाल के साथ मिलकर कैलाश की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसी रंजिश में बेचन की पत्नी गीता देवी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि कैलाश ने उसके दो पुत्रों का अपहरण कर लिया है।
जबकि उसके दोनों पुत्र जीवनलाल व हीरालाल घर में ही मौजूद हैं। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कैलाश की तहरीर पर आरोपी गीता देवी के विरुद्ध रंजिशन फर्जी अपहरण की सूचना देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।