फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of waterlogging on the highway reached the CM office

Gonda News: सीएम कार्यालय पहुंचा हाईवे पर जलभराव का मामला

Wed, 05 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case of waterlogging on the highway reached the CM office
गोंडा। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर पोर्टरगंज में जलभराव का मामला अब मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। पोर्टरगंज निवासी कर्नल संजय पांडेय ने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा कि गोंडा-लखनऊ हाईवे पर पोर्टरगंज में पंजाब नेशनल बैंक शाखा हारीपुर के पास जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। कई वर्षों से लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। कर्नल संजय पांडेय का कहना है कि 16 जून को उन्होंने डीएम नेहा शर्मा से मिलकर जलभराव की समस्या की जानकारी दी थी। जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई काम नहीं किया गया है। कर्नल संजय पांडेय का कहना है कि नाला का निर्माण नहीं कराए जाने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहती है। कर्नल संजय पांडेय जलभराव की समस्या से तत्काल निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed