{"_id":"64ef7f1d7b5a26479603d5c6","slug":"case-of-former-mla-raichandani-raised-before-cm-gonda-news-c-100-1-gon1002-3571-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम के समक्ष उठा पूर्व विधायक रायचंदानी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम के समक्ष उठा पूर्व विधायक रायचंदानी का मामला
Wed, 30 Aug 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी और डॉ. रश्मि शर्मा का विवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने जोरशोर से उठा। बुधवार को करनैलगंज के पाल्हापुर पहुंचे मुख्यमंत्री से विधायकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल पर बने सेफ रूम के भीतर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज किये जाने की बात कही। उन्होंने खुद को महिला डॉक्टर द्वारा अपमानित और नामजद किये जाने का प्रकरण संक्षेप में बताया। सीएम ने मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रकरण की जांच कर स्टेटस रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसपी अंकित मित्तल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मामले का पटाक्षेप हो गया है। केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक को आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सीएम को मांगपत्र देकर डॉ. रश्मि शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने वाले 88 साल के पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष के मांगपत्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेमनारायन पांडेय, अजय सिंह, प्रभात वर्मा व प्रतीक भूषण सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारियों के हस्ताक्षर थे।