{"_id":"680a768101994e1253016418","slug":"case-filed-against-wife-brother-in-law-and-others-for-murder-of-a-youth-gonda-news-c-100-1-gon1003-136503-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक की हत्या में पत्नी, साढ़ू व अन्य पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक की हत्या में पत्नी, साढ़ू व अन्य पर मुकदमा
Thu, 24 Apr 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। बीते 21 अप्रैल को चैंबर्स कॉलोनी में फंदे से लटके मिले रंजीत कुमार (32) के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रंजीत की पत्नी, साढ़ू समेत अन्य को नामजद किया है।
बाराबंकी के रामनगर बड़नपुर निवासी रंजीत के पिता राम स्वरूप ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि बेटा रंजीत 12 साल से चैंबर्स गर्ल्स कॉलेज में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात पत्नी सीमा के साथ रहता था। आरोप लगाया कि बीते 21 अप्रैल को चैंबर्स कॉलोनी में रंजीत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक रंजीत की पत्नी सीमा, पड़ोस में रहने वाले रंजीत के साढ़ू प्रमोद व उसके बेटे प्रदीप के साथ ही बहराइच के खत्रीपुरा निवासी दूसरे साढ़ू राजा व बहराइच के मीरगंज निवासी तीसरे साढू के बेटों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)