{"_id":"6818f9a7b1ed96441307c6ab","slug":"case-filed-against-those-who-tortured-by-exorcising-gonda-news-c-100-1-slko1026-137132-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झाड़फूंक कर यातना देने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झाड़फूंक कर यातना देने वालों पर केस दर्ज
Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। हजरत गुप्ती शहीद बाबा की मजार पर झाड़फूंक के दौरान शारीरिक कष्ट देने से कविता की मौत के मामले में पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने मजार पर झाड़फूंक करने वाले लोगों पर कविता को शारीरिक कष्ट देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ अभय सिंह ने बताया कि कविता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है, लेकिन पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता ने किसी को नामजद नहीं किया है। सिर्फ मजार पर झाड़फूंक व अरदास लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी दी है। पता लगाया जा रहा है कि मजार पर कौन लोग झाड़फूंक करते हैं। मजार की प्रबंध कमेटी के लोगों से भी जानकारी की जाएगी।
यह है मामला
कनकपुर गांव निवासी बाबा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी कविता की कई दिन से तबीयत खराब थी। दवा कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हुई तो कुछ लोगों के कहने पर एक मई को नवाबगंज गिर्द स्थित हजरत गुप्ती शहीद बाबा की मजार पर लेकर गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कविता पर शैतानी साया बताकर झाड़फूंक के नाम पर शारीरिक यातनाएं दीं। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मजार पर पसरा सन्नाटा
कस्बे से एक किलोमीटर दूर नवाबगंज गिर्द स्थित हजरत गुप्ती शहीद बाबा की मजार पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। जहां हर दिन सुबह से रात तक लोगों का आना-जाना रहता था। शैतानी साये का भय दिखाकर लोगों को भ्रमित किया जाता था, वहां सोमवार को कोई नहीं नजर आया। न तो कमेटी का कोई सदस्य था और न ही अन्य कोई। अरदास लगाने वाला भी कोई नहीं नजर आया।