फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against eight for beating the outpost in-charge, two arrested

Gonda News: चौकी प्रभारी की पिटाई में आठ पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight for beating the outpost in-charge, two arrested
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। चचरी पुलिस चौकी पर सोमवार को दरोगा से मारपीट व बवाल के मामले में दो नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार देर रात पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रतापपुर निवासी अरुण कुमार सिंह उर्फ डब्बू ने आरोप लगाया था कि रविवार रात चचरी चौकी प्रभारी रमेश यादव गश्त के दौरान खेत की रखवाली कर रहे उनके चाचा दुर्गेश से टाॅर्च और लाठी लेकर चले आए थे। सोमवार को जब वह पूछने चौकी पर पहुंचे तो चौकी प्रभारी रमेश यादव ने अभद्रता की। चौकी प्रभारी व डब्बू में मारपीट हो गई थी। इसके बाद डब्बू की सूचना पर कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह तमाम समर्थकों के साथ चौकी पर पहुंच गए थे। कहासुनी के दौरान भाजपाइयों ने चौकी प्रभारी की पिटाई कर दी थी। मामले में चौकी प्रभारी ने सोमवार रात अरुण कुमार सिंह उर्फ डब्बू, दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू निवासी ग्राम प्रतापपुर और छह अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमला, 7 सीएलए एक्ट तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि अरुण प्रताप सिंह उर्फ डब्बू व दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed