{"_id":"6519ae49c53a135b710f6648","slug":"case-against-seven-in-case-of-mother-daughter-being-hit-by-train-gonda-news-c-99-1-brp1003-3277-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मां-बेटी के ट्रेन से कटने के मामले में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मां-बेटी के ट्रेन से कटने के मामले में सात पर केस
Sun, 01 Oct 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बसंतपुर गांव के पास शनिवार को ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मां-बेटी की ट्रेन से कटकर मौत को दुर्घटना मानने वाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद दोनों की मौत को पारिवारिक कलह मानते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्राम डेबारूआ निवासी रामनिवास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बेटी गुड़िया की शादी ग्राम सिरसिहवा निवासी दिनेश के साथ 20 वर्ष पहले की थी। पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। दो-तीन दिन पहले गुड़िया को सास-ससुर व जेठ-जेठानी सहित ससुरालीजनों ने पीटा था। जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रामनिवास का आरोप है कि ससुरालीजनों ने शनिवार को बेटी गुड़िया व नातिन रोली को ट्रेन के आगे ढकेलकर मार डाला। गैसड़ी इंस्पेक्टर अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।