फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against a teacher working on fake degree of B.Ed.

फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षक पर केस

Tue, 04 Feb 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case against a teacher working on fake degree of B.Ed.
गोंडा। फर्जी अभिलेख लगाकर सरकारी अध्यापक की नौकरी करके वेतन लेने वाले जालसाज शिक्षक के खिलाफ अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर सत्यप्रकाश ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जैदवा में सहायक अध्यापक सुरजीत कुमार मौर्य 2005 की बीएड की फर्जी अंक तालिका लगाकर नौकरी करते रहे। फर्जी डिग्री पर नौकरी का मामला प्रकाश में आने पर शासन स्तर से जांच कराई गई। इस पर मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय जैदवा में तैनात अध्यापक सुरजीत कुमार मौर्य के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व अभिलेखों में हेराफेरी कर सरकारी नौकरी हथियाने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने फर्जी शिक्षकों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। इसमें बीएसए गोंडा मनीराम सिंह को तत्काल ऐसे जालसाज अध्यापक की नियुक्ति निरस्त करके कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जैदवा में तैनात अध्यापक सुरजीत कुमार मौर्य के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed