{"_id":"580120ae4f1c1b4a2c28ee69","slug":"case-against-217-named-and-400-unidentified","type":"story","status":"publish","title_hn":"217 नामजद व 400 अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
217 नामजद व 400 अज्ञात के खिलाफ केस
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर नगर में बुधवार रात आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर दो पक्षों में हुए तनाव का असर शुक्रवार को भी दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 217 नामजद तथा 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी भी नामजद किए गए हैं। सड़कों पर रैपिड एक्शन फोर्स तथा पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर हिंदू युवा वाहिनी प्रभारी दिलीप गुप्ता सहित 56 नामजद तथा 100 अज्ञात एवं दूसरे पक्ष की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू सहित 161 नामजद व 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कुछ अन्य रसूखदार लोग भी नामजद किए गए हैं। शुक्रवार को भी नगर में सन्नाटा पसरा रहा। सीओ जगजीवन राम के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स की टीम फ्लैग मार्च कर रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज पप्पू ने नगर के लोगों से अमन चैन कायम रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैंने घटना के समय दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, इसके बावजूद मुझे तथा मेरे सहयोगियों को राजनीतिक साजिश के तहत आरोपी बना दिया गया है।
एसपी ने बताया कि मुकदमों में नामजद तथा अज्ञात लोगों के मामले में संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।