फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Career fair showed students the way to build their future

Gonda News: कॅरिअर मेले ने छात्रों को दिखाई भविष्य बनाने की राह

Mon, 25 Nov 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Career fair showed students the way to build their future
मोतीगंज (गोंडा)। राजकीय बालिका हाईस्कूल जमदरा झंझरी में आयोजित मेले में छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने भविष्य चुनने की नई राह दिखाई। इस दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। बताया गया कि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी तनावमुक्त होकर करना चाहिए। जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए एक लक्ष्य तय करके ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि नीट और जेईई की परीक्षाएं हर साल आयोजित होती हैं, इंटर की पढ़ाई के साथ ही इसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बताया कि बच्चों को हाई स्कूल से ही अपने बेहतर भविष्य के बारे में सोच कर ही इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन में विषयो का चुनाव करना चाहिए। प्रधानाचार्य ममता चौधरी ने कहा कि आज लड़कों की तरह हर क्षेत्र में लड़कियां भी सरकारी सेवा में हैं। सुझाव दिया कि जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को एक पीरियड भविष्य के चुनाव संबंधी जानकारी देने के लिए संचालित किया जाना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने सेल्फी प्वाइंट, रंगोली भी बनाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक साजिद हुसैन अनिल वर्मा, राममोहन चौधरी, अजय जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed