फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Car-DCM clashed, the death of young man

कार-डीसीएम भिड़ी, युवक की मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car-DCM clashed, the death of young man
accident in karnprayag - फोटो : AmarUjala
नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर गोंडा से लखनऊ जा रही एक कार को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ठोकर मार दी, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। करीब आधा घंटा कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि लखनऊ में बिल्डिंग निर्माण का काम करने वाले मो. परवेज अपने दो अन्य साथियों के संग काम के सिलसिले में गोंडा आए थे और दोपहर बाद गोंडा-फैजाबाद मार्ग से लखनऊ लौट रहे थे। उनकी कार जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर गांव के पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तर डीसीएम ने उनकी कार में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कार में बैठे बाराबंकी के जुबैर (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिनहट लखनऊ के रहने वाले अरुण कुमार तिवारी व लखनऊ के खदरा डालीगंज के रहने वाले मो. परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed