{"_id":"6727b6a5e5adf19fa20ebd70","slug":"car-breaks-police-barrier-in-fog-hits-bike-gonda-news-c-100-1-gon1003-126576-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोहरे में कार ने तोड़ा पुलिस का बैरियर, बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोहरे में कार ने तोड़ा पुलिस का बैरियर, बाइक में मारी टक्कर
Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के दर्जीकुआं तिराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
गोंडा। कोहरे के दौरान रविवार सुबह मोतीगंज के दर्जीकुआं तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस का बैरियर तोड़ने के साथ ही बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह छह बजे कोहरा छाया था। इसी बीच तेज रफ्तार कार दर्जींकुआं तिराहे पर लगे पुलिस के बैरियर से टकरा गई। इससे बैरियर टूट गए। इसके बाद कार ने बाइक सवार जिलाजीत (35) निवासी नौबस्ता दुबौली को टक्कर मार दी। इससे जिलाजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिलाजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास रखे पुलिस के छह बैरियर टूट गए। दर्जीकुआं चौकी प्रभारी संजीव कुमार राय ने बताया कि चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया है। कार कब्जे में ली गई है। उसके नंबर के आधार आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।