{"_id":"677ac5b90f8e34d2290c37d3","slug":"car-breaks-barrier-in-fog-dcm-laden-with-tomatoes-overturns-gonda-news-c-100-1-gon1003-130295-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोहरे में कार ने तोड़ा बैरियर, टमाटर लदा डीसीएम पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोहरे में कार ने तोड़ा बैरियर, टमाटर लदा डीसीएम पलटा
Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोहरे के चलते अंबेडकर चौराहे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार पुलिस का बैरियर तोड़ते हुए निकल गई। बालपुर बाजार में कोहरे के चलते पुल से टकराकर टमाटर लदा डीसीएम पलट गया। इन हादसों में किसी को चोट नहीं आई है।
शहर की ओर से शनिवार रात साढ़े नौ बजे लखनऊ की तरफ जा रही एक कार कोहरे के चलते अंबेडकर चौराहे पर लगे पुलिस बैरियर में घुस गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सड़क पर बैरियर पड़ा होने से जाम लग गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने बैरियर हटाकर यातायात बहाल कराया। बालपुर संवाद के अनुसार, कोहरे के चलते रविवार सुबह शिवपुर झांसी से टमाटर लादकर गोंडा आ रहा डीसीएम बालपुर बाजार में टेढ़ी नदी के पुल से टकराकर पलट गया। आसपास के लोगों ने चालक व खलासी को डीसीएम से निकाला। हादसे के चलते वहां आधे घंटे तक जाम लगा रहा। डीसीएम चालक आनंद ने बताया कि कोहरे के चलते दिखाई नहीं पड़ने से पुल की दीवार से टकराने से हादसा हुआ है। बालपुर बाजार निवासी सोनू ने बताया कि डीसीएम पलटने से सड़क पर और नदी में टमाटर गिर गए। नाविकों की मदद से नदी से टमाटर निकलवाए गए हैं।
गन्ना लदे ट्रक के नीचे दबा ई रिक्शा
नवाबगंज (गोंडा)। लोलपुर फोरलेन हाईवे पर रविवार दोपहर ओवरब्रिज के नीचे कटरा शिवदयाल गंज से अयोध्या जा रहा गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चपेट में आने से बगल से गुजर रहा ई रिक्शा ट्रक से दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से ई रिक्शा चालक प्रदीप कुमार निवासी सिकंदर थाना परसरामपुर जिला बस्ती को निकाला गया। उसे मामूली चोटें आई हैं। वहीं, सड़क पर गन्ना बिखरने से जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी से गन्ने को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि ट्रक चौरी सिकंदरपुर बस्ती से गन्ना लाद कर मसौधा शुगर मिल जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।