फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Candidates face patience test in cold weather before counselling

Gonda News: काउंसलिंग से पहले ठंड में अभ्यार्थियों दी सब्र की परीक्षा

Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Candidates face patience test in cold weather before counselling
विकासभवन की सीढ़ी पर ठंड में बच्चों के साथ बैठे काउंसलिंग कराने आए अभ्यर्थी। स्रोत: अभ्यर्थी
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग व्यवस्था सोमवार को बदइंतजामी की भेंट चढ़ गई। विकास भवन सभागार में आयोजित काउंसलिंग चार घंटे की देरी से शुरू होने पर अभ्यर्थियों का दर्द छलक पड़ा। सुबह 11 बजे बुलाए गए अभ्यर्थी दोपहर तीन बजे के बाद तक इंटरव्यू शुरू होने का इंतजार करते रहे। ठंड के मौसम में कोई अपने छोटे बच्चों को लेकर विकास भवन की सीढ़ियों पर बैठा दिखा तो कोई पास के पार्क में शरण लेने को मजबूर रहा।
विज्ञापन

जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बभनजोत, हलधरमऊ, वजीरगंज, कटरा बाजार और झंझरी को इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किया गया है। इन विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर साइंस के कुल 35 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग होनी थी। लेकिन तय समय पर प्रक्रिया शुरू न होने से दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ती चली गई। कौड़िया से आई सृष्टि ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ सुबह 11 बजे पहुंच गई थीं, लेकिन तीन बजे तक इंटरव्यू शुरू नहीं हुआ। सृष्टि के पति बच्चों को लेकर विकास भवन की सीढि़यों पर बैठे रहे। खलीलाबाद से आई अन्नपूर्णा ने कहा कि उन्हें वापस भी जाना है, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद काउंसलिंग शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस था। इसमें व्यस्तता के कारण थोड़ा विलंब हुआ है। हालांकि बाद में काउंसलिंग की प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed