फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Candidates are contacting from court to home

Gonda News: कचहरी से घर तक संपर्क कर रहे प्रत्याशी

Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Candidates are contacting from court to home
गोंडा। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत सात पदों पर एक से अधिक उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार जहां एक ओर पोस्टर, बैनर व सोशल मीडिया के माध्यम से धुआंधार प्रचार कर रहे हैं तो वहीं कचहरी और घर-घर जाकर सदस्य अधिवक्ताओं से वोट व समर्थन मांग रहे हैं। आगामी 29 नवंबर को संघ भवन में प्रातः 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार कुल 1717 अधिवक्ताओं को मतदाता घोषित किया गया है। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अध्यक्ष के एक पद पर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार पांडेय, इंद्रमणि शुक्ल, रविचंद्र त्रिपाठी व रामबुझारथ द्विवेदी जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। महामंत्री के एक पद के लिए अजय कुमार तिवारी, दीप नारायण श्रीवास्तव, नंदगोपाल शुक्ल, मृत्युंजय शुक्ल, राजकुमार वर्मा, लालबिहारी शुक्ल, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडेय व सर्वजीत मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अवधकिशोर पांडेय, किशनलाल गौड़, राकेश कुमार शर्मा और सुशील कुमार मिश्र चुनावी ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर गौरव सिंह विसेन, धीरेंद्र कुमार, राजकुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्र व शुभम चौबे, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अरविंद कुमार पांडेय, रामू प्रसाद व श्री भगवान पांडेय जबकि संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अभिजीत तिवारी, नीरज कुमार शुक्ल, रमेश कुमार चौबे, राजकुमार द्विवेदी, राम केवल वर्मा, सावन कुमार वर्मा व सुनील कुंवर श्रीवास्तव चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर अजीत कुमार जायसवाल, आशीष कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष चौबे, उद्भव श्रीवास्तव, गिरधारी प्रजापति, बृजेश कुमार वर्मा, यशी द्विवेदी, सौरभ पांडेय और हिमांशु ओझा पूरे दमखम से चुनाव मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 नवंबर को होने वाले मतदान में अब मात्र तीन दिन ही शेष हैं। सात महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर जीत हासिल करने के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed