फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cancer-stricken youth consumed poison after being harassed by moneylenders In Gonda

कर्ज से परेशान कैंसर पीड़ित ने खाया जहर: सूद पर लिए थे 25 हजार.... 1.5 लाख लौटा चुका; 2.5 लाख अब भी मांग रहे

Thu, 14 Nov 2024 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 08:46 PM IST
सार

कर्ज से परेशान कैंसर पीड़ित ने जहर खा लिया। घरवालों ने कहा कि सूद पर 25 हजार लिए थे। 1.5 लाख लौटा चुके। वह लोग अब भी 2.5 लाख मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
cancer-stricken youth consumed poison after being harassed by moneylenders In Gonda
कर्ज से परेशान कैंसर पीड़ित ने खाया जहर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव मोहल्ले के रहने वाले कैंसर पीड़ित युवक ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। पीड़ित युवक जहर खाने से पहले पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय गया था। मगर एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। उसे गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बड़गांव मोहल्ला निवासी विजय कुमार साहू उर्फ बब्लू ने बताया कि वह बड़गांव ओवरब्रिज के नीचे पान की गुमटी चलाते हैं। वर्ष 2019 में बड़गांव के रहने एक व्यक्ति से 25000 रुपये कर्ज लिया था। जिसका सूदखोर को प्रत्येक माह दस फीसदी ब्याज भी अदा करते रहे। 25000 के एवज में पिछले पांच साल में डेढ़ लाख रुपये सूदखोर को अदा कर चुके हैं। फिर भी सूदखोर इसके बावजूद भी ढाई लाख रुपये की मांग करते रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 2018 से फंसी थी प्रक्रिया: अब माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ; नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

मारा पीटा और 800 रुपये निकाल लिए

आरोप है कि 10 नवंबर 2024 की शाम सूदखोर अपने दो साथियों संग उनकी पान की गुमटी पर पहुंचा और ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा, जब उन्होंने कहा कि 25000 रुपये की एवज में अब तक डेढ़ लाख रुपये दे चुके हैं, अब ढाई लाख रुपये कहां से हो गए। इससे सूदखोर और उसके साथी नाराज हो गए। उसे गुमटी से खींच लिया। मारा पीटा और 800 रुपये निकाल लिए।

एसपी से शिकायत करने कार्यालय पहुंचे

जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि तीनों उसकी दुकान पर पान खाते थे। प्रति माह के 2400 रुपये के हिसाब से पांच साल का एक लाख 40 हजार रुपये तीनों का पान का बकाया थे। वह भी नहीं दिए। विजय की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि सूदखोर की शिकायत करने उनके पति बुधवार को एसपी से शिकायत करने उनके कार्यालय गए थे, मगर उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: आ गया आदेश... अब बिना कैश मिलेगी शराब; बस करना होगा यह काम, न बने बात तो यहां करें शिकायत

लखनऊ में इलाज चल रहा था

सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर उनके पति ने कीटनाशक पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सरिता के मुताबिक उनके पति पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। माह फरवरी 2024 में आपरेशन के बाद उन्हें घर लाया गया था। इसी दौरान सूदखोरों ने परेशान करना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज पाठक ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed