फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Canal Cut, 200 acre crop steeped

नहर कटी, 200 एकड़ फसल डूबी

Thu, 04 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Canal Cut, 200 acre crop steeped
नहर कटने से डूबी फसल - फोटो : अमर उजाला
छपिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अचानक सरयू नहर कटने से करीब 200 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। फसलों में पानी भरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। छपिया एसओ ने इसकी सूचना डीएम को दी। प्रशासन की फटकार के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, मगर नहर की पटरी नहीं बांधी जा सकी। इससे नहर का पानी फसलों में भर रहा है। 
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के अगयामाफी गांव के पास सरयू नहर खंड-4 की एक तरफ की पटरी कट जाने से लगभग 200 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। विभाग के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। घटना बुधवार की रात लगभग 10 बजे की है।
विज्ञापन


छपिया मंदिर से पूर्व अगयामाफी गांव के पास सरयू नहर की पटरी अचानक कट गई। आक्रोशित गांव वालों का कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है, तब नहर सूखी रहती है और अब बरसात में नहर में ज्यादा पानी छोड़ देने से नहर की पटरी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ग्रामीण छपिया थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ छपिया परमानंद तिवारी ने जिलाधिकारी को जानकारी दी और फसलों के नष्ट होने की बात बताई। बंधा कटने से अगयामाफी, धर्मदासपुर, नेवादा गांव में किसानों की करीब 200 एकड़ क्षेत्रफल में लगी फसल पूरी तरह जलमगभन हो गई।

गांव के रहमत अली, करिया, रामपाल, तुलसीराम, करिया प्रसाद, राम सागर, प्रेम सागर, विजयी, राजेश्वर, सीताराम, राम सहाय, अंकित, सुरेश, शिव प्रसाद, देवी प्रसाद सहित किसानों की धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई।


व निवासी सालिक राम ने बताया कि बंधा कटने से किसानों की लगभग 200 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। अवर अभियंता बीके सिंह ने बताया कि सरयू नहर खंड फैजाबाद में गेट बंद करने से अगयामाफी व जगन्नाथपुर गांव में दो जगह नहर कट गई है। इससे किसानों की फसलों में पानी भर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed