फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Campaign to make Manorama picturesque begins

Gonda News: मनोरमा को मनोरम बनाने की मुहिम शुरू

Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Campaign to make Manorama picturesque begins
गोंडा। बस्ती तक बह रही मनोरमा नदी के पुनरुद्वार को लेकर डीएम नेहा शर्मा की पहल मंगलवार को धरातल पर दिखी। पारंपरिक नदियों के संरक्षण और दोबारा जीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सिसई बहलोलपुर में जिलाधिकारी नेतृत्व में अभियान का आगाज हुआ।
विज्ञापन

पंडरी कृपाल, इटियाथोक, रुपईडीह एवं मुजेहना ब्लॉकों से आए ग्रामीणों, युवाओं, ग्राम प्रधानों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों सहित 200 से अधिक लोगों ने श्रमदान कर इस पहल को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। डीएम ने श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मनोरमा नदी केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक स्मृति, परंपरा और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का प्रतीक है। इसका पुनर्जीवन जिले के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह होगा काम
नदी के पुनर्जीवन के लिए गोंडा-बलरामपुर रोड से लेकर ताड़ी लाल गांव तक नदी की गाद और अतिक्रमण को हटाकर जलधारा को पुनः प्रवाहित किया जाएगा। इसके लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही नदी के दोनों किनारों पर पीपल, नीम और पाकड़ जैसी देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरियाली और जैव विविधता को पुनर्स्थापित करने की योजना है। वन विभाग को पौधरोपण की जिम्मेदारी व सिंचाई विभाग को नदी के प्रवाह पथ और संरचना का तकनीकी आकलन करने का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार हुआ प्रयास
मनोरमा नदी का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अत्यंत समृद्ध रहा है। लगभग 115 किलोमीटर लंबी यह नदी गोंडा जनपद के तिर्रे ताल से निकलकर बस्ती जिले के महुली क्षेत्र में कुआनो नदी से मिलती है। इसका उल्लेख पुराणों में महर्षि उद्दालक की पुत्री मनोरमा के नाम से मिलता है और यह मखौड़ा धाम के समीप बहती हुई धार्मिक आस्था का केंद्र रही है। बीते वर्षों में इसके अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed