फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Came to the fair to get medicine, returned with illness due to poor condition

Gonda News: मेले में दवा लेने आए थे, बदहाली से बीमारी लेकर लाैटे

Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Came to the fair to get medicine, returned with illness due to poor condition
गोंडा। कहने को तो रविवार को जिले के 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, ताकि गरीबों को इलाज मिल सके। लेकिन जमीनी हकीकत यह रही कि भीषण गर्मी और उमस के बीच अस्पतालों में न बिजली का ठिकाना था और न पानी का। आलम यह था कि लोग अपनी बीमारी भूलकर बस हलक तर करने के लिए पानी की तलाश में भटकते रहे। ऐसे में कई मरीजाें की हालत और गंभीर हो गई।
विज्ञापन





तरबगंज के रांगी अस्पताल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। एक पुराना नल है जिससे बड़ी मुश्किल से पानी निकलता है, इससे लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण न तो लैब संचालित है और न ही लैब टेक्नीशियन उपलब्ध है। अस्पताल में लगा एक जर्जर पंखा भी केवल दिखावा मात्र है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को खिड़की की हवा पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन



केस-एक
बिजली-पंखा न होने से बढ़ रही पीड़ा
दुर्जनपुरघाट। रांगी पीएचसी में पेट दर्द की दवा लेने आए तेज बहादुर ने बताया कि दवा तो मिल रही है, लेकिन भीषण गर्मी में पानी और पंखे की व्यवस्था न होने से हालत और गंभीर हो गई। रांगी निवासी बुखार पीड़ित सतई ने कहा कि बिजली-पानी के संकट के साथ-साथ खून जांच और नर्स की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को 15 किलोमीटर दूर तरबगंज या नवाबगंज जाना पड़ता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि बिजली और पानी उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-दो
आयुष चिकित्सक ने किया 61 मरीजों का उपचार




मसकनवा। पीएचसी मसकनवा में आयोजित जन आरोग्य मेले में महिला, विशेषज्ञ अथवा एमबीबीएस चिकित्सक नदारद मिले। आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने पेट दर्द, शुगर, बीपी, हाइपरटेंशन, त्वचा रोग संबंधित 61 मरीजों का उपचार किया। सीएचओ सुशीला वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ संबंधी जानकारी दी। वार्ड ब्वॉय अनूप कुमार ने मरीजों का पंजीकरण एलटी छांगुर प्रसाद ने ब्लड जांच तथा फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया।



केस-तीन
आरोग्य मेले में मरीजों ने कराया इलाज
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव में कुल 26 मरीजों की जांच की गई। इनमें जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त और आंखों में संक्रमण से पीड़ित मरीज अधिक रहे। डॉ. एसके प्रजापति ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण अधिक गर्मी होने की वजह से दस्त, फूड प्वाइजनिंग, वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। इस दौरान फार्मासिस्ट अनिल मिश्र, एलटी प्रदीप पटेल, वार्ड ब्वाय राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed