फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Calling it a demonic shadow, they tie it in chains to the shrine and claim to cure it

Gonda News: शैतानी साया बता मजार में जंजीर से बांध करते हैं उपचार का दावा

Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Calling it a demonic shadow, they tie it in chains to the shrine and claim to cure it
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज गिर्द स्थित हजरत गुप्ती शहीद बाबा मजार पर शैतानी साया बताकर बीमार लोगों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। कैंसर के इलाज तक के दावे किए जा रहे हैं। झाड़फूंक के दौरान युवती की मौत के दूसरे दिन रविवार को मजार पर एक महिला को जंजीर से बांधकर रखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां दूर-दराज से भी लोग शैतानी साया के इलाज के नाम पर आते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मजार से जुड़े लोगों का कई जिलों में नेटवर्क है, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को शैतानी साया बताकर उपचार के लिए यहां भेजते हैं। इसके बदले में उन्हें तय धनराशि भी दी जाती है। वहीं, कनकपुर गांव निवासी कविता (17) की मौत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करती रही।
विज्ञापन

रविवार को मजार पर सिंधु नाम की महिला पर शैतानी साया बताकर इलाज का दावा किया गया। उसे हजरत गुप्ती शहीद बाबा मजार पर बने खंभे में जंजीर से पशुओं की तरह बांधा गया। सिंधु की मां शांती देवी ने बताया कि बेटी की शादी अयोध्या में हुई है। उसके दो बच्चे हैं। अब उनकी बेटी पर शैतानी साया का वास है, जिसे ठीक कराने यहां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर झिलाही के सिसवा गांव निवासी रूपनरायन शुक्ला अपनी बहू रुचि को लेकर मजार पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बहू पर शैतानी साया है, जिसे ठीक कराने के लिए एक सप्ताह से रुककर बाबा के दरबार में अर्जी लगा रहे हैं। इसी तरह कस्बे के पिंटू वजीरगंज के कोठा निवासी श्यामसुंदर मजार पर अर्जी लगाने पहुंचे थे।

आसपास के जिलों में फैला है नेटवर्क
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुप्ती मजार का आसपास के कई जिलों में नेटवर्क फैला है। बस्ती और अयोध्या के साथ ही देवीपाटन मंडल के जिलों से यहां लोग हर बृहस्पतिवार को पहुंचते हैं। उन्हें बीमारी के इलाज के नाम पर शैतानी साया से छुटकारा दिलाने के लिए यहां भेजा जा रहा है। इसका बकायदा प्रचार भी किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed