फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Call detail is being searched by police in the murder of a young woman

युवती हत्याकांड में फोन कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Sun, 21 Feb 2021 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Call detail is being searched by police in the murder of a young woman
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई गांव की रहने वाली युवती चंदा हत्याकांड में बहराइच पुलिस युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। पुलिस को हत्यारों के बारे पुख्ता जानकारी मिली है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही चंदा हत्या कांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि थाना धानेपुर क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी ननकू की पुत्री चंदा छह फरवरी को मोतीगंज थाना क्षेत्र के छजवा बाजार सिलाई सीखने गई थी। मगर वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटी की तलाश करते हार चुकी उसकी मां कलावती ने थाना धानेपुर में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच आठ फरवरी को बहराइच जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सिसई गांव के समीप सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का गला दुपट्टे से कसा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चंदा की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने सिसई गांव के चौकीदार मंगल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने चंदा की कॉल डिटेल निकाला है। जिसके आधार पर पुलिस को हत्या के खुलासे के करीब है।
पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुटी है। अब जल्द की बहराइच पुलिस चंदा हत्या कांड का खुलासा करेगी। बहराइच जनपद के कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जल्द ही हत्या कांड का खुलासा किया जाएगा।

छह फरवरी को चंदा के साथ सिलाई सीखने क्षेत्र की और तीन युवतियां गई थीं। तीनों युवतियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने तीनों युवतियों से पूछताछ करने की तैयारी की है कि छह फरवरी को चंदा छजवा बाजार सिलाई गई थी तो वहां से सिलाई सीखकर कब वापस लौटी थी। उसे रास्ते कौन मिला था। ऐसे कई सवालों के जवाब तीनों युवतियों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed