फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Businessman hanged himself in his shop

Gonda News: दुकान में व्यापारी ने लगाई फांसी

Sat, 15 Jun 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Businessman hanged himself in his shop
गोंडा। शहर के जयनरायन चाैराहे के समीप सोनार गली में स्थित मेडिकल एजेंसी के मालिक व दवा व्यापारी ने अपनी दुकान में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो दुकान से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


धानेपुर कस्बे के रहने वाले आलोक कसौंधन ने बताया कि उनके बड़े भाई अनूप कसौंधन (38) नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनरायन चौराहे के समीप सोनार गली में मेडिकल एजेंसी चलाते थे। वह शनिवार की सुबह घर से बाइक लेकर दुकान आए। दोपहर में उसने वीडियो कॉल करके पिता से बातचीत की। इसके बाद दुकान में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। बताया कि आस-पास के लोगों से मिली सूचना के जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि अनूप का शव फंदे लटक रहा था। सूचना पर चौकी प्रभारी बड़गांव प्रेमानंद ने पहुंचकर सुसाइड नोट जब्त कर लिया। एसएसआई ब्रह्मनंद सिंह ने बताया कि अनूप ने आत्महत्या से पहले अपने माता-पिता के नाम से एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा है.. पिता जी, माताजी आपको अपने परिवार को छोड़कर जा रहा हूं...मुझे माफ कर दीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed