Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Businessman and farmer die in accidents

Gonda News: हादसों में व्यवसायी व किसान की मौत

Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Businessman and farmer die in accidents
रिंकू चौरसिया। फाइल फोटो 
मसकनवा/करनैलगंज। दो सड़क हादसों में फर्नीचर व्यवसायी व किसान की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छपिया के महुलीखोरी गांव निवासी रिंकू चौरसिया (25) बृहस्पतिवार सुबह करीब 09:15 बजे खरीदारी करने के लिए स्कूटी से मसकनवा बाजार जा रहे थे। वह घर से 500 मीटर दूर चौरी सिकंदरपुर-कटरा अयोध्या मार्ग पर फुटहिया बाजार पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की तेज टक्कर लग गई और कुचलने से मौके पर ही रिंकू की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतक के पिता दुखराम चौरसिया ने बताया कि रिंकू की फुटहिया बाजार महुलीखोरी में फर्नीचर की दुकान है।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया रिंकू हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज के बसेरिया तिवारी पुरवा निवासी नरसिंह (40) बुधवार को अपने साथी लल्लू के साथ बाइक से रामगढ़ में रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में गए थे। रात में वहां से लौटते समय नरसिंह बाइक चला रहे थे। उनके साथी लल्लू पीछे बैठे थे। मसौलिया-गौरा सिंहपुर मार्ग पर उदियापुर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से नरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि नरसिंह ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही।

परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसों से दो परिवारों में कोहराम मचा है। महुलीखोरी गांव के मृतक रिंकू चौरसिया के बड़े भाई घनश्याम दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मां गुलाबा देवी और पिता दुखराम बेटे की मौत से बदहवास हो गए। बहन अंजनी, गुंजा व पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नरसिंह के परिवार में पत्नी नीलम, पुत्री रिया (4), अंशिका (7) व आंचल (15) और भाई अजीत है। नरसिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed