फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Buses halted due to lack of drivers, passengers upset

Gonda News: चालकों की कमी से थमे बसों के चक्के, यात्री परेशान

Wed, 26 Nov 2025 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Buses halted due to lack of drivers, passengers upset
रोडवेज बस अड्डा कार्यशाला में खड़ी बसें। -संवाद
गोंडा। जिले का रोडवेज डिपो इन दिनों चालकों की कमी से जूझ रहा है। प्रतिदिन 30 से अधिक बसें कार्यशाला में खड़ी रहती हैं। सहालग का सीजन होने से मंगलवार को बड़ी संख्या में चालकों ने छुट्टी ले ली, इससे 49 बसें नहीं चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज डिपो में वर्तमान समय में 135 बसें हैं। इनके सापेक्ष 214 चालकों की जरूरत पड़ती है, लेकिन 161 चालकों की ही तैनाती है। दिल्ली व वाराणसी जैसे लंबी दूरी के रूट पर चलने वाली बसों पर सुरक्षा एवं संचालन को ध्यान में रखते हुए दो-दो चालकों की तैनाती की जाती है, जबकि अन्य सभी रूटों पर एक-एक चालक ही लगाया गया है।
विज्ञापन

सहालग के कारण बड़ी संख्या में चालक छुट्टी ले रहे हैं, जिससे उपलब्ध चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। कई बार एक ही चालक को लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है। करीब तीन महीने से 30 से अधिक बसें कार्यशाला में खड़ी रहती हैं। मंगलवार को मात्र 86 बसों का संचालन हुआ। एक बस मरम्मत के लिए गई थी अन्य बसें कार्यशाला में खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री, कई घंटों तक करना पड़ता इंतजार
रोडवेज बस अड्डा पर इंतजार कर रहे राममोहन तिवारी ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं। कई बार बस न मिलने के कारण प्राइवेट गाड़ियों ने जाना पड़ा है। सौम्या ने कहा सुबह व शाम जब कार्यालय से लोग निकलते हैं तब अधिक भीड़ हो जाती है। बसों के कमी के कारण परेशानी हो रही है।

शुरू की गई भर्ती प्रकिया
चालकों की कमी के कारण कई बसें नहीं चल पा रही हैं। सहालग के समय अधिक संख्या में चालक छुट्टी ले रहे हैं। संविदा पर चालकों के भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।
- ज्योति, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed