फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus collided with the car, three injured

बस से टकराई कार, तीन घायल

Fri, 27 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 27 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with the car, three injured
क्षतिग्रस्त कार व बस - फोटो : अमर उजाला
एसयूवी गाड़ी से परिवार सहित देवीपाटन शाक्तिपीठ मंदिर दर्शन करने जा रहे गोंडा एसपी के बड़े बाबू शुक्रवार सुबह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। अनियंत्रित एसयूवी गाड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। घटना में गंभीर रूप से घायल एसयूवी चालक को इलाज के लिए गोंडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बलरामपुर चीनी मिल के पास गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी गाड़ी परिवहन निगम की बस से टकरा गई। एसयूवी में गोंडा एसपी दफ्तर के बड़े बाबू हरिगोविंद पांडेय तथा उनकी पत्नी मीना पांडेय व उनके बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


एसयूवी गोंडा निवासी चालक आशिक अली चला रहा था। घटना में एसयूवी चालक, हरिगोविंद तथा मीना घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक आशिक अली की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे गोंडा रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल हरिगोविंद व मीना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गाड़ी में सवार अन्य लोग भी गोंडा वापस चले गए। उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल एएन उपाध्याय ने बताया कि स्कार्पियों मालिक गोंडा निवासी वाजिद की तहरीर पर निगम बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed