फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bullies beat up children

दबंगों ने बच्चों की कर दी पिटाई

Sat, 17 Oct 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up children
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर अमरहा के मजरा सिकिहा निवासी रानी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसके पति रोजी रोटी के लिये बाहर गये हुये हैं। जिसका फायदा उठाकर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग उसके साथ ही उसके नाबालिग पुत्रों को अभद्रता देते हुए कई बार मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 9 बजे दबंग लोग लाठी से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंच गये और गाली गलौज करते हुए उसके नाबालिग पुत्र की पिटाई करने लगे। वह अपनी जान बचाकर घर भाग गया। जिसका पीछा करते हुये दबंग घर के अंदर पहुंचकर उसकी पिटाई की। पुत्र को बचाने पहुंची रानी की भी दबंगों ने पिटाई की। हल्ला गुहार पर गांव के लोग आ गये और छुड़ाया तब उसकी जान बची। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि वह गोंडा में है। मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed