फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bullet fired during procession, student hit

Gonda News: शोभायात्रा में चलाई गोली, छात्र को लगी

Fri, 03 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired during procession, student hit
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र में झंझरी ब्लॉक चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मामूली कहासुनी के बाद तमंचे से फायरिंग कर दी गई। इसमें एक छात्र घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बुधईपुरवा निवासी त्रिलोकी पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे झंझरी ब्लॉक चौराहे पर दुर्गापूजा समिति के साथ ही बेलहरा, रामभारी और झंझरी आदि स्थानों के लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान बुधईपुरवा के ही रहने वाले हनुमंत लाल शुक्ल, सत्यम शुक्ल उर्फ सचिन, मून पांडेय, डिप्टी पांडेय और संजीव तिवारी आदि उनसे विवाद करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि हनुमंत लाल शुक्ल ने तमंचा निकलकर त्रिलोकी पांडेय पर फायर कर दिया। गोली सत्येंद्र को छूती हुई निकली और बीचबचाव कर रहे त्रिलोकी पांडेय के रिश्तेदार व बीए के छात्र निखलेश शुक्ल के पैर में लग गई। निखलेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नाराज लोगों ने हनुमंत लाल शुक्ल की पिटाई कर दी। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि त्रिलोकी पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज कर तमंचा बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed