{"_id":"5d470daf8ebc3e6d1f61b8c0","slug":"bull-crushed-to-child-death-gonda-news-lko4746586135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने बालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने बालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
गोंडा में सीएचसी परसपुर में सीढ़ियों के सामने पड़ी साड़ के हमले में घायल वृद्ध रूखी, साथ में मृत न?
- फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। सांडों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब ये केवल किसानों के लिए ही संकट नहीं हैं अपितु राहगीरों व अन्य लोगों के लिए संकट बनते जा रहे हैं। आए दिन सांड़ से टकराकर लोग सड़कों पर घायल हो रहे हैं और कई लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार की रात परसपुर क्षेत्र में दो सांड़ आपस में लड़ते हुए घर के बाहर चारपाई पर सो रहे दादी व पोते की चारपाई पर चढ़ गए। इसमें सांड का पैर पड़ने से बच्चे की मौत हो गई, जबकि बच्चे के दादी की हालत नाजुक है।
शनिवार की रात परसपुर थाना क्षेत्र के पसकार में में घर के पास स्थित मड़हा के सामने उसकी रूखी (65) के साथ उनका पोता ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना (9) पुत्र जनार्दन चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे दो गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते चारपाई पर चढ़ गये। जिससे चारपाई पर लेटे उसके पुत्र के पेट पर गोवंशों ने पैर रख दिया। इसमें वृद्धा उसका पोता दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश की रात में मौत हो गई तथा जनार्दन की मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। लड़के के मृत्यु की सूचना पिता जनार्दन ने थाने में दी है।
इलाज में लापरवाही का आरोप
परसपुर (गोंडा)। सांड के कुचले जाने से घायल बालक के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके पिता जनार्दन ने आरोप लगाया कि वह लोग अपने बेटे की मौत से परेशान थे। गंभीर रूप से घायल उनकी मां को रात्रि में बाहर से इंजेक्शन मंगाकर लगाया गया। दर्द से बेहाल उनकी मां रविवार की सुबह सीएचसी की सीढ़ियों पर बेहाल पड़ी थी। लेकिन किसी ने भी उनकी तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने बताया कि लड़के को इंटरनल ब्लीडिंग हो रही थी। जिसका इलाज यहां संभव नहीं था। जितना संभव था यहां इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर उसको मुख्यालय रेफर कर दिया गया था। इलाज में लापरवाही की बात को गलत बताया। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।