फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Budget dump of 14 crores, children not found uniform

यूनीफार्म का 14 करोड़ का बजट डम्प, बच्चों को नही मिला यूनीफार्म

Thu, 18 Jul 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Budget dump of 14 crores, children not found uniform
गोंडा। परिषदीय स्कूलों के करीब साढ़े तीन लाख बच्चों को जुलाई के पहले पखवारे में यूनिफॉर्म दिया जाना था। विभाग के खाते में 14 करोड़ रुपये डंप है लेकिन यूनिफॉर्म को खरीदने के लिए राशि जारी नहीं किया गया। स्कूलों के प्रबंध समितियों में धनराशि भेजी जानी थी, इसके लिए सभी कार्रवाई तो पूरी हो गई है लेकिन बजट नहीं भेजा जा सका है। बताया जा रहा है कि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के बीमार होने से विभाग के कार्य प्रभावित हैं। फिलहाल बजट जारी न होने से बच्चों को यूनिफॉर्म का वितरण नही हो पाया है। जिले में वितरण की शुरुआत बजट के इंतजार में कुछ स्कूलों में हुआ है लेकिन बजट जारी न होने से रफ्तार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों के 3.50 लाख बच्चों को जुलाई में ही यूनिफॉर्म दिए जाने के आदेश जो कई स्तर से जारी हुए है। वितरण को लेकर आदेश तो खूब जारी हुए लेकिन बजट जारी कराने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। स्कूलों के शिक्षक भी परेशान हैं कि अधिकारी वितरण के लिए तो जोर दे रहे हैं लेकिन बजट नहीं भेज रहे हैं। इस पर दो सेट यूनिफॉर्म दिए जाने के लिए 600 रुपये का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन

प्रथम किश्त के रूप में 14.31 करोड़ रुपये का बजट जिले में जून में ही हो गया है। जिले से स्तर से स्कूलों को बजट भेजने में देरी हो रही है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के गंभीर रूप से बीमार होने से बजट भेजा नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि इससे बच्चे बिना यूनिफॉर्म के ही स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द भेजा जाएगा बजट
यूनिफॉर्म के लिए बजट देने की तैयारी पूरी है। यूनिफॉर्म के वितरण की शुरुआत की जा चुकी है। जल्द ही बजट खातों में भेज दिया जाएगा। -मनिराम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed