फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BSP publicity materials seized

फ्लांइग स्क्वॉयड ने पकड़ी बसपा की प्रचार सामग्री

Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
BSP publicity materials seized
फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को बालपुर पुलिस चौकी के समीप एक कार से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री पकड़ी है। पकड़ी गई प्रचार सामग्री मेहनौन के बसपा प्रत्याशी की है। टीम ने पकड़ी गई प्रचार सामग्री व कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


मामले में फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने कार चालक समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट केके रशिक ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बालपुर पुलिस चौकी के समीप कोतवाल करनैलगंज हरी सिंह एवं बालपुर चौकी प्रभारी रतन पांडेय के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें मेहनौन के बसपा प्रत्याशी अरशद अली खान का 20 हजार हैंडबिल, 20 हजार बिल्ला व 20 हजार पंपलेट पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के मुताबिक कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम अतहर खान निवासी मेवातियान व दूसरे युवक ने अपना नाम गयास खान निवासी नवीन गल्ला मंडी चौक बताया। फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रचार सामग्री व कार को सीज कर दिया गया है।

इस मामले में फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट केके रशिक ने कोतवाली करनैलगंज में अतहर खान व गयास खान के खिलाफ अचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed