फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BSA found flaws in KGVB, warden instructed to improve

केजीवीबी में बीएसए को मिली खामियां, वार्डेन को सुधार के निर्देश

Fri, 06 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
BSA found flaws in KGVB, warden instructed to improve
मसकनवा (गोंडा)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रजापति ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मसकनवा का गुरुवार की देर शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीएसए को यहां काफी खामियां मिली। जिस पर उन्होंने वार्डेन को सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए को निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय की लाईट बंद मिली। वायरिंग जर्जर हालत में मिली। उन्होंने उपस्थित पंजिका को चेक किया। उन्होंने नवागत वार्डेन सुनीता देवी को विद्यालय में अभिलेखों को सही ढंग से रख रखाव करने, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मच्छर की समस्या को देखते हुए विद्यालय के प्रत्येक खिड़कियों में जाली लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, फर्श, वायरिंग साफ सफाई के साथ बाउंड्रीवाल की मरम्मत भी कराई जाएगी। बताया कि अब विद्यालय में डायनिंग टेबल की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे छात्राओं को जीन पर बैठकर भोजन नहीं करना पड़ेगा। आत्म रक्षा के लिए छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन वर्मा, विनोद जायसवाल, राम गोविंद यादव, राजेश सिंह, अनिल सिंह, वार्डेन सुनीता देवी, गीता द्विवेदी, अमरेंद्र पांडेय, रमेश कुमार तिवारी, नीता तिवारी, मीनू, कामिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed