फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother-in-law and sister-in-law killed, seven injured in car collision

Gonda News: कारों की भिड़ंत में जीजा-साली की मौत, सात घायल

Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law killed, seven injured in car collision
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र में खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास मोड़ पर सोमवार शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों कारों में सवार लोगों को बाहर निकाला ही था कि एक बार में आग लग गई। आग का गोला बनी कार देखते ही देखते पूरी तरह से जल गई। हादसे में एक कार में सवार जीजा और साली की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार में सवार पांच लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के अचानकपुर गांव निवासी अमित कुमार शुक्ल सोमवार शाम पत्नी लक्ष्मी शुक्ला, बेटे विनायक व साली प्रियंका तिवारी के साथ कार से खरगूपुर के नंदग्राम से अपनी ससुराल करूपारा जा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बेंदुली गांव के पास इटियाथोक की तरफ से आ रही कार से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने दोनों कारों में सवार सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला। तभी अमित की कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दमकल टीम पहुंचने तक कार पूरी तरह से जल गई। दूसरी कार में सवार लोग भी चोटिल हो गए, सभी को इटियाथोक सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अमित कुमार शुक्ल (31) की मौत हो गई, जबकि प्रियंका तिवारी (25) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचाने पर प्रियंका ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा अमित की पत्नी लक्ष्मी शुक्ला (30), बेटा विनायक (2) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी कार में सवार कार चालक अतीउल्लाह (30), अलीमुन (25), चांदतारा (21), हिना (15) व अरमान (8) निवासी रेहरवा बेलवा बहुता, इटियाथोक को भी चोटें आईं हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि अमित व प्रियंका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed