फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother-in-law and sister-in-law died after their bike collided with a truck

Gonda News: ट्रक से बाइक में टक्कर से देवर-भाभी की मौत

Sat, 13 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 13 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died after their bike collided with a truck
लक्ष्मी तिवारी। फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
झंझरी। शहर में अंबेडकर चौराहे के पास शनिवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मोतीगंज के वीरेपुर निवासी विनोद कुमार (22) और उनकी भाभी लक्ष्मी तिवारी (25) की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ही ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कलंदरपुर तिवारी पुरवा निवासी राजमन तिवारी ने बताया कि उनकी बहन लक्ष्मी अपने देवर विनोद कुमार के साथ बाइक से दवा लेने जेल रोड स्थित निजी अस्पताल गई थीं। शाम को लौटते समय अंबेडकर चौराहे के पास कचहरी रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक से कुचलकर लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उनकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ट्रक चालक जय नारायण द्विवेदी निवासी बी-ब्लॉक विश्व बैंक कॉलोनी, बर्रा, कानपुर को पकड़कर ट्रक कब्जे ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
राजमन ने बताया कि विनोद तीन भाइयों में छोटे थे। विजय व शिवकुमार बड़े हैं। लक्ष्मी के पति शिवकुमार मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। लक्ष्मी के तीन साल का बेटा आदर्श है। हादसे में लक्ष्मी व विनोद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लक्ष्मी तिवारी। फाइल फोटो 

लक्ष्मी तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed