फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   broomstick kharjhar vaily, 24 villages surrounded to the water

खरझार नाला उफनाया, 24 गांव पानी से घिरे

Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
broomstick kharjhar vaily, 24 villages surrounded to the water
नाला उफनाने से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से गुरुवार को खरझार पहाड़ी नाले में उफान आ गया। पहाड़ी नाले की बाढ़ से करीब 24 गांव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों किसानों के खेतों में लगी धान व अन्य फसलें बाढ़ के पानी में डूब गईं। पानी भर जाने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन भी ठप हो गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर पुल, एप्रोच व सड़क की मरम्मत न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी मोहम्मद उमर, मोहम्मद शाहिद, वशीर, शरीफ, मोहम्मद अली, कमालुद्दीन, श्रवण कुमार यादव, सालिकराम, बाबा यादव, मोहम्मद आलम, महेंद्र तिवारी, राजेंद्र व कल्लू आदि ने बताया कि पहाड़ों पर भारी बारिश होने से खरझार नाले में आई बाढ़ से क्षेत्र के करीब 24 गांव पानी से घिर गए है।
विज्ञापन


किसानों के खेत में लगी धान व अन्य फसलें बाढ़ के पानी में डूब जाने से चौपट हो गई हैं। नाले की बाढ़ का पानी घरों व सड़कों पर भी बह रहा है। बाढ़ के चलते क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। ब्लॉक व जिला मुख्यालय से इन गांवों के लोगों का संपर्क कट गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि खरझार पहाड़ी नाले के पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच व सड़क की मरम्मत न होने के कारण बाढ़ का पानी लोगों के खेतोें में भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललिया संवाद सूत्र के अनुसार दो दिनों से हुई बारिश व आंधी के चलते खेतों में लगी गन्ना, धान व अन्य फसलें गिर गई है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते राप्ती नदी में भी बाढ़ का पानी आया है, लेकिन खतरे के निशान से काफी नीचे है।


डीएम राम विशाल मिश्र ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सूचना पर एसडीएम सदर जेेपी सिंह व तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। दोनों एसडीएम की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed