फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brijbhushan upset over new rules of UGC

Gonda News: यूजीसी के नए नियम पर बिफरे बृजभूषण

Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Brijbhushan upset over new rules of UGC
बृजभूषण शरण सिंह।
गोंडा। यूजीसी के नए नियम के विरुद्ध कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने इसे समाज को बांटने वाला नियम बताया और सरकार से तत्काल वापस लेने की अपील की। चेताया भी कि सरकार इस नियम को वापस ले, नहीं तो आंदोलन होगा। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने परिसर में खेल रहे बच्चों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनमें उनके परिवार के साथ ही अनुसूचित और ओबीसी समाज के बच्चे भी हैं। यहां सभी एक साथ खेलते हैं। घर से सबके लिए नाश्ता जाता है और सभी साथ बैठकर खाते भी हैं। उन्होंने कहा कि समाज कैसे चलता है, यह दफ्तरों में बैठकर तय नहीं किया जा सकता। गांव में आकर देखिए, यहां बिना किसी भेदभाव के सभी जाति व वर्ग के लोग साथ रहते हैं।
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह ने अपने घर की ओर इशारा करते हुए सवाल उठाया कि क्या भविष्य में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि किसी अनुसूचित या ओबीसी को इस घर में प्रवेश न मिले? यही स्थिति यह कानून पैदा कर रहा है। पूर्व सांसद ने सरकार से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि इस नियम को वापस लें। यह समाज को बांटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


g सामाजिक समरसता को होगा खतरा : पूर्व सांसद ने कहा कि सवर्ण समाज को चाहिए कि वह पिछड़े व दलित समाज के प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करे और मिलकर इस नियम का विरोध करे। गांव में सभी एक साथ रहते हैं। हाल ही में राष्ट्र कथा कार्यक्रम में 52 जातियों व समाजों के धर्मगुरुओं से उद्घाटन कराया गया। सभी से एक-एक वृक्ष लेकर ‘सनातन वाटिका’ विकसित की जा रही है, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सरकार ने नियम बनाकर उस मिशन को नुकसान पहुंचाया है।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

बृजभूषण शरण सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed