{"_id":"689cced9f2359bb5a60d0278","slug":"brijbhushan-targeted-rahul-said-an-atmosphere-of-lies-is-being-created-gonda-news-c-100-1-slko1026-142328-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बृजभूषण ने राहुल पर साधा निशाना, बोले बनाया जा रहा झूठ का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बृजभूषण ने राहुल पर साधा निशाना, बोले बनाया जा रहा झूठ का माहौल
Wed, 13 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
माधोपुर (गोंडा)। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बैरिकेडिंग कूदने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समय विपक्षी गठबंधन के अगुआ राहुल गांधी हैं। इसलिए उनके साथ जो लोग हैं, वे वही भाषा बोल रहे हैं जो राहुल गांधी बोलते हैं।
आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुशासन का सामना केवल बीजेपी ने नहीं किया, बल्कि देश ने भी पहली बार इमरजेंसी के दौरान किया। कहा कि आज देश में झूठ का माहौल बनाया जा रहा है। इसके जन्मदाता राहुल गांधी हैं। यह देश का दुर्भाग्य है कि सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि चुनाव आयोग सही काम कर रहा है। फिर भी विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना कर रहा है और उनके बयान दुश्मन देशों में बड़े चाव से पढ़े जाते हैं। कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग से बड़े हैं। वह हिंदुस्तान के राजकुमार हैं, भले ही उनके पास कोई पद नहीं है, लेकिन खुद को देश का राजा मानते हैं और हम सबको अपनी प्रजा समझते हैं।
उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के वर्तमान में शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायीकरण के बयान का समर्थन किया। कहा कि कहीं न कहीं उनका बयान सही है। शिक्षा का उद्देश्य सुखी बनाना था, लेकिन आज यह लोगों को दुखी बना रही है। जो जितना पढ़ा-लिखा है, वह उतना परेशान है, जबकि जो बिल्कुल अनपढ़ हैं, वह परेशान नहीं हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार की आवश्यकता है।