फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brainstorming on farmers' progress and environmental protection

किसानों की तरक्की और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

Tue, 02 Feb 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on farmers' progress and environmental protection
गोंडा। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की दूसरी बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने किसानों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई पहल करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन से चारा ब्लॉक बनाने, जैव ऊर्जा बोर्ड के साथ समन्वय कर हरी खाद बनाने, अमरूद में कनोपी प्रबंधन, कृषि मशीनीकरण के अंतर्गत हैरो पावर, टिलर, गन्ने के साथ सह फसली खेती, सहजन के मूल्य वर्धित उत्पाद बनाने, आलू में कुफरी चिप्सोना की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही मधुमक्खी पालन व मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण आदि की पहल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश ने कृषि विज्ञान केंद्र के उद्देश्यों की जानकारी दी। केंद्र के अध्यक्ष ने प्रगति प्रतिवेदन वर्ष 2020 एवं कार्य योजना वर्ष 2021 को सारांश में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मिथिलेश कुमार पांडेय वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने कृषि वानिकी, डॉ. केके मौर्य ने कृषि अभियंत्रण, डॉ. रामलखन सिंह सस्य वैज्ञानिक ने सस्य अनुभाग, डॉ. मनोज कुमार सिंह ने उद्यान विज्ञान विषय के बारे में जानकारी दी। डॉ. अर्चना सिंह ने गृह विज्ञान अनुभाग की प्रगति प्रतिवेदन वर्ष 2020 एवं वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2021 प्रस्तुत की।
डॉ. मुकुल तिवारी उप कृषि निदेशक ने फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर कृषकों को जागरूक करने व धान प्रजाति सीओ 51 के प्रदर्शन करवाने का सुझाव दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र दीनदयाल शोध संस्थान गोपाल ग्राम उपेन्द्र नाथ सिंह ने गन्ना के साथ सह फसली खेती को बढ़ावा देने, किसान अतुल कुमार सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी।

उप जिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने कृषकों की आय दुगनी करने के बारे में जानकारी दी। बायो एनर्जी कृषक उत्पादक संगठन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने संगठन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed