फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bpl card holders get new gas connection in rs 1189

1189 में मिलेगा गरीबों को नया गैस कनेक्शन

Sun, 21 Jun 2015 11:50 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी बीपीएल परिवार को 1189 रुपये में नया गैस कनेक्शन दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के गैस एजेंसी से बीपीएल परिवार के लोग निर्धारित मूल्य देकर नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं। गरीबों को गैस कनेक्शन देने में आनाकानी करने वाले एजेंसी संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये बातें जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बीते दिन जिला पूर्ति कार्यालय पर गैस एजेंसी संचालकों के प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होेंने कहा कि डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर एजेंसी संचालकों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशानुसार जिले के सभी बीपीएल परिवारों को मात्र 1189 रुपये में गैस कनेक्शन दिलाया जाएगा। राप्ती भारत गैस एजेंसी, महावीर इंडेन गैस एजेंसी व बाला जी भारत गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों को जिला पूर्ति अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी बीपीएल परिवार को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए छूट के प्रावधान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित गैस का मूल्य 719 रुपये, पाइप का 170 रुपये, किताब का 50 रुपये और निरीक्षण चार्ज 250 रुपये ही बीपीएल परिवारों से लेने होंगे। बीपीएल परिवार से कनेक्शन के नाम पर अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने सहायक जिला पूर्ति अधिकारी शंभुप्रसाद, पूर्ति निरीक्षक उतरौला नवीन कुमार तिवारी व पूर्ति निरीक्षक तुलसीपुर अभय नरायन लाल को निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed