{"_id":"6abbf6d8ccaa857bf80f2ced","slug":"boy-drowns-in-bisuhi-river-gonda-news-c-100-1-slko1026-167014-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिसुही नदी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिसुही नदी में डूबने से बालक की मौत
Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
राशिद की फाइल फोटो।
रुपईडीह/बालपुर। खरगूपुर क्षेत्र में बिसुही नदी का पुल पार करते समय पैर फिसलने से 11 वर्षीय बालक नदी में डूब गया। वहीं, बालपुर क्षेत्र में धान की फसल देखने गए चौकीदार का शव पानी से भरे खेत में मिला।
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना के गेंधरिया गांव निवासी वसीम उर्फ ननकऊ का 11 वर्षीय बेटा राशिद मंगलनगर-गेंधरिया मार्ग पर वीरपुर भोज के पास मंगलवार शाम चार बजे बिसुही नदी में डूब गया। परिजनों के अनुसार राशिद अपने बड़े भाई सीबू उर्फ झगरू के साथ ठेले से नदी के पुल तक गया था। पुल पार करते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। बताया गया कि राशिद के पिता किराना का सामान लेने आर्यनगर गए थे। सामान लेकर लौटे तो राशिद के डूबने की जानकारी मिली। सूचना पर खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
करनैलगंज के बमडेरा पूरे संगम गांव निवासी चौकीदार राधेश्याम यादव (55) का शव पानी से भरे धान के खेत में मिला है। मृतक के भाई शिवनाथ यादव ने बताया कि वह सोमवार सुबह 11 बजे धान की फसल देखने खेत गए थे। लगातार बारिश के कारण खेत में पानी भरा था। राधेश्याम काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान उनका शव खेत में पड़ा मिला। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।