{"_id":"677ac67f9fd969ac0005d710","slug":"border-sealing-plan-ready-to-deal-with-emergency-gonda-news-c-100-1-gon1003-130327-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आपात स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर सीलिंग प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आपात स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर सीलिंग प्लान तैयार
Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कैंप कार्यालय में रविवार को एसपी विनीत जायसवाल की अगुवाई में पुलिस ने जिले का बॉर्डर सीलिंग प्लान बनाया, ताकि किसी आपात स्थिति में पूरे जिले की सीमा को एकसाथ सील किया जा सके। इसके लिए 33 स्थान चिह्नित करके पुलिस ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है।
एसपी विनीत जायसवाल ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक में लंबित विवेचना, लंबित जांच, प्रार्थनापत्रों आदि की स्थिति की समीक्षा की है। एसपी ने कहा कि पेशेवर अपराधियों को चिह्नित करने के साथ ही आपराधिक कृत्यों से अर्जित संपत्ति जब्त की जाए। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों व जनपदीय सीमा पर बैरियर लगवाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जाए। बॉर्डर सीलिंग प्लान को लेकर चर्चा की गई। सीमावर्ती जनपदों के बॉर्डर क्षेत्र के 33 स्थानों को चिह्नित किया गया। इन स्थानों पर किसी भी आपात स्थिति में बैरियर लगाकर बॉर्डर पर प्रवेश व निकास को सील करके चेकिंग की जा सकेगी। बैठक में एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय व एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत और सभी सीओ मौजूद रहे। (संवाद)