{"_id":"6a2c4790f3b6bae1650a88d1","slug":"bolero-falls-22-feet-off-embankment-five-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-160238-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तटबंध से 22 फीट नीचे गिरी बोलेरो, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तटबंध से 22 फीट नीचे गिरी बोलेरो, पांच घायल
Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
तटबंध से पलटी गाड़ी व घायलों की मदद करते लोग। स्रोत: ग्रामीण
बेलसर। मां वाराही देवी मंदिर में दर्शन कर अयोध्या लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो शुक्रवार शाम उमरी बेगमगंज क्षेत्र के शिवागंज बाजार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उमरी बेगमगंज इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के ललुआपुर गांव निवासी देवीदीन यादव अपने साथियों के साथ बोलेरो से मां वाराही देवी के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद सभी लोग लौट रहे थे। शिवागंज के पास उमरी तटबंध पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटते हुए करीब 22 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे में बोलेरो सवार देवीदीन यादव, लल्लू प्रसाद, रामकुमार, अशोक कुमार और चालक अरविंद यादव घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बेलसर सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि चालक अरविंद यादव, देवीदीन यादव और लल्लू प्रसाद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षित बचे चार श्रद्धालु
बोलेरो सवार महेश यादव, मनोज कुमार, संतोष कुमार तथा चालक अरविंद यादव की पांच वर्षीय बेटी शशि सुरक्षित बच गई। हादसे के बावजूद उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने इसे माता की कृपा बताते हुए राहत की सांस ली।
मेरे पापा को पानी पिला दो...
हादसे के बाद अस्पताल में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। गंभीर रूप से घायल चालक अरविंद यादव को जब डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहे थे, तब उनकी पांच वर्षीय बेटी शशि रोते हुए लोगों से कह रही थी कि कोई मेरे पापा को पानी पिला दो। मासूम की यह गुहार सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। कई लोग उसे दिलासा देते रहे, जबकि चिकित्सक उसके पिता को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी में जुटे रहे।