फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Boiling oil thrown in dispute over tea-pakoda shop, five burnt

Gonda News: चाय-पकौड़ा दुकान पर विवाद में खौलता तेल फेंका, पांच झुलसे

Tue, 17 Sep 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Boiling oil thrown in dispute over tea-pakoda shop, five burnt
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज-बस्ती मार्ग पर परशुरामपुर मोड़ पर चाय-पकौड़ा बेचने वाले दुकानदार की दबंगों ने पिटाई की। इसके बाद दुकान पर उसके बेटों व काम कर रहे लोगों पर कढ़ाही से खौलता तेज उड़ेल दिया। इससे मारपीट में दुकानदार समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जफरापुर गांव निवासी पाटनदीन ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि कटरा शिवदयालगंज-बस्ती मार्ग परशुरामपुर मोड़ के पास चाय-पकौड़े की दुकान है। सोमवार दोपहर में करीब 12 बजे आपसी विवाद को लेकर खुर्दाबाद गांव निवासी अनंतराम यादव, जितेंद्र, श्रवण, संदीप, विजयपाल तथा सुरेंद्र आदि पहुंचे। बात करते-करते लाठी-डंडों से मारने लगे। दुकान पर कढ़ाही में खौल रहा तेल उठाकर दुकानदार के लड़कों प्रदीप और कुलदीप को जलाकर मारने की नीयत से फेंक दिया। इससे दोनों लड़के झुलस गए।
विज्ञापन

बचाने के लिए आए हरिवंशपुर गांव निवासी वंशी वर्मा और अयोध्या के जनौरा निवासी नौशाद को भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों पर भी खौलते तेल की छीटें पड़ीं और दुकानदार पर भी खौलता तेज पड़ा। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed