फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of youth found in well identified, murder charge filed

Gonda News: कुएं में मिले युवक के शव की पहचान, हत्या का आरोप

Thu, 02 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Body of youth found in well identified, murder charge filed
राहुल का फाइल फोटो व नकही डालपुरवा में रोते बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
बालपुर। खरगूपुर के असिधा गांव में तीन दिन पूर्व कुएं में मिले शव की पहचान परिजनों ने कपड़ों से की है। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सीओ के डीएनए टेस्ट के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने, तब अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



खरगूपुर के असिधा गांव के बाग स्थित कुएं में 30 मार्च को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया था। बुधवार को कटरा बाजार के नकही डाल पुरवा निवासी जमुना प्रसाद ने मोर्चरी पहुंचकर कपड़ों से शव की पहचान अपने बेटे राहुल उर्फ रिंकू (35) के रूप में की।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद कटरा थाने की पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। सीओ अभिषेक दावाच्या ने परिजनों को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का डीएनए सैंपल लिया जा चुका है। जमुना प्रसाद का डीएनए सैंपल लेने के बाद दोनों जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयाेगशाला गोरखपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से लौटते समय लापता हुआ था राहुल
राहुल सिलाई का काम करता था। बीते छह दिसंबर को बड़े भाई रमेश की दुकान पर सिलाई करने बालपुर बाजार गया था। वहां से शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर के लिए निकला, तभी से लापता था। काफी खोजबीन के बाद 10 दिसंबर को कटरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि सात मार्च को गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की।

राहुल का फाइल फोटो व नकही डालपुरवा में रोते बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण

राहुल का फाइल फोटो व नकही डालपुरवा में रोते बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed