फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of missing youth found in canal

Gonda News: लापता युवक का नहर में मिला शव

Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in canal
सुभाषचंद्र मिश्र। फाइल फोटो
गोंडा। ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद लापता हुए युवक का शव सोमवार को मोतीगंज थाना क्षेत्र में मतवरिया पठानपुरवा के पास नहर में उतराता मिला। मोतीगंज व कौड़िया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नहर से निकलवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


कौड़िया थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच के थाना विशेश्वरगंज के माल्लोह निवासी गांव निवासी सुभाषचंद्र मिश्र उर्फ राजन (30) शनिवार दोपहर में खरगूपुर के पुरैनिया गांव में अपनी ससुराल गया था। रात में लौटते समय वह आर्यनगर कस्बा में नहर के पास से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पता चला कि ससुराल में पत्नी से कहासुनी होने पर सुभाष गुस्से में वहां से निकला था। सूचना पर घरवालों ने तलाश शुरू की तो कौड़िया थाना क्षेत्र में बनगाई गांव के पास सरयू नहर के किनारे सुभाष की बाइक, चप्पल व कपड़े मिले, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को मोतीगंज में मतवरिया पठान पुरवा के पास नहर में सुभाष का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही सुभाष के परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। पिता ने बताया कि उसके 11 माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई गांव में सरयू नहर में कूदे सुभाष का शव घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर मोतीगंज के मतवरिया पठान पुरवा में नहर से बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि इस समय सरयू नहर में बहाव तेज है। जिससे शव मोतीगंज पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed