{"_id":"6ab562258a81336a32028b59","slug":"body-of-missing-elderly-man-found-hanging-from-a-tree-gonda-news-c-100-1-slko1026-166697-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापता वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापता वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला
Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। मदरही-सोनौली मोहम्मदपुर गांव के बाहर बुधवार को नाले के पास पेड़ में रस्सी से बंधे फंदे से वृद्ध का शव लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ उधम (65) के रूप में हुई। वह पांच सितंबर से लापता थे।
मदरही निवासी अंशुमन यादव के अनुसार उनके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। पांच सितंबर को वह बिना बताए घर से चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो 15 सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को ग्रामीणों ने नाले के पास पेड़ से शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। (संवाद)