फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bodo-speaking alleged scavenger caught during MLA's inspection

विधायक के निरीक्षण में बोडो भाषी कथित सफाई कर्मी पकड़ा

Wed, 30 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bodo-speaking alleged scavenger caught during MLA's inspection
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक ने एक असमिया सफाई कर्मी को पकड़ा। लोगों की शिकायत पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कथित सफाई कर्मी से नगर पुलिस ने पूछताछ की है। बोडो भाषी कथित सफाई कर्मी की पहचान अब्बास अली के रूप में हुई है जो असम प्रांत का रहने वाला है। पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस जिला अस्पताल के सफाई की जिम्मेदारी उठानी वाली संस्था के जिम्मेदारों से भी जानकारी लेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने गये थे। वहां पर उन्होंने साफ सफाई में खामियां देखी। इस दौरान साफ-सफाई के काम में लगे एक संदिग्ध से जानकारी ली तो उसकी भाषा न समझ में आने पर संदेह के आधार पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उससे कई घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्बास अली निवासी बरपटा रोड असम बताया है। इस बारे में नगर कोतवाल आलोक कुमार राव ने बताया कि वह हिंदी नहीं बोल पा रहा है। उसकी भाषा बोडो है। यह जिला अस्पताल में सफाई के काम में कैसे लगा था इसके बारे में अस्पताल के सफाई का काम कराने वाली संस्था के जिम्मेदारों से जानकारी लेने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बारे में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनंत प्रकाश मिश्र ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के साफ-सफाई का काम प्राइम क्लीनिंग नामक फर्म करा रही है। जो सफाई कर्मी कथित तौर पर काम करता पाया गया है। उसकी सही स्थिति पुलिस की जांच से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed